*धनबाद की रेल मांगों पर रेल मंत्री की ऐतिहासिक सहमति,*

*धनबाद की रेल मांगों पर रेल मंत्री की ऐतिहासिक सहमति,

 

*सांसद ढुल्लू महतो की पहल रंग लाई, धनबाद की रेल आवश्यकताओं पर मंजूरी*

 

*धनबाद :* धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। सांसद ढुल्लू महतो ने Team Jharkhand Rail Users Association के साथ नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

 

बैठक के दौरान सांसद ने धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र के यात्रियों की वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण रेल आवश्यकताओं को विस्तारपूर्वक मंत्री के समक्ष रखा। इस पर रेल मंत्री ने सभी प्रमुख मांगों पर स्पष्ट और सकारात्मक सहमति दी, जिसे क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

*स्पेशल ट्रेनों के स्थायी नियमितीकरण पर सहमति*

 

सांसद ढुल्लू महतो ने कई महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों को स्थायी रूप से नियमित करने का अनुरोध किया। मंत्री ने इस पर सहमति देते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रस्तावित ट्रेनों में शामिल हैं—

 

03379/03380 धनबाद–एलटीटी (मुंबई) स्पेशल

 

03309/03310 धनबाद–जम्मू तवी स्पेशल

 

स्थानीय रेल उपयोगकर्ताओं और यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे धनबाद की देशभर से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई