*मांडर महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने बनाई चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति

*मांडर महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने बनाई चरणबद्ध आंदोलन की रणनीत

 

*मांडर :* महाविद्यालय में लंबे समय से चल रही शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों में पढ़ाई शुरू न होने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मांडर महाविद्यालय इकाई की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में छात्र हितों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने की तैयारी पर सर्वसम्मति बनी।

 

बैठक में कॉलेज में BBA, BCA, MSc, B.Ed और साइंस वर्ग की पढ़ाई शीघ्र शुरू करवाने के लिए निर्णायक संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। परिषद के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी कीमत पर अधर में नहीं रहने दिया जाएगा।

 

*ABVP के छात्र नेता उत्कर्ष तिवारी ने कहा*

 

“महाविद्यालय में वर्षों से लंबित शैक्षणिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और नए कोर्स शुरू करवाने के लिए परिषद पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी।”

 

बैठक में जिला प्रमुख डॉ. पवन, जिला संयोजक राहुल ठाकुर और उत्कर्ष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सभा में मांडर इकाई के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

 

ABVP जल्द ही महाविद्यालय प्रशासन और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपकर मांगों को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई