*राँची।* जिले के कुटे गांव में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है
पीड़िता ने बताया कि बीते सावन में उसके गोतिया की रिंग रोड स्थित बाल सिरिंग के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद गांव के कई लोग उस पर न सिर्फ डायन होने का आरोप लगाया, बल्कि उसे लगातार प्रताड़ित भी कर रहे हैं।
इस संबंध में पीड़िता ने संदीप लोहरा, फुलो देवी, लक्ष्मी देवी, छोटो लोहरा, रवि लोहरा, मनोज लोहरा, भिखू लोहरा, किरण देवी, सोमरा लोहरा, सावित्री देवी, ननक लोहरा, पूनम देवी, सिवा लोहरा और पार्वती देवी के विरूद्ध विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
आरोप है कि ये सभी लोग पीड़िता को जबरन इटकी थाना क्षेत्र के दरहा गांव स्थित एक भगत के पास ले गए और रास्ते भर उसे प्रताड़ित किया।
पीड़िता कहा कि यह सिलसिला लगातार जारी रहा। घटना 7 दिसंबर को तब और गंभीर हो गई, जब लगभग सुबह 10 बजे उपरोक्त सभी लोग उसके घर में घुस आए और उसकी फुआ, जिनकी मृत्यु आठ-नौ वर्ष पूर्व हो चुकी है।
उसका नाम लेते हुए कहा कि वह भूत बनकर उन्हें परेशान कर रही है। आरोपियों ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह भूत वापस कर दे, अन्यथा उसे जान से मार देने की धमकी दी।





