बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में भाई की पत्नी पर गलत नियत रखने और उसमें कामयाब नहीं होने पर छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में भाई की पत्नी पर गलत नियत रखने और उसमें कामयाब नहीं होने पर छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है घटना धातकीडीह कॉलोनी रजाक K.K. अपार्टमेंट की है जहां रहने वाले सैफ अली खान की पत्नी सानिया परवीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका सौतेला भैसुर सरफराज खान उस पर गलत नियत रखता है, जिसे लेकर कई बार उसके साथ मानसिक दवाब देते हुए मारपीट भी की गई लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुआ तो अब वह उसके पति सैफ अली पर जान मारने के लिए कई बार हमला कर चुका है। बीती रात भी हमला किया गया जब वह कार में बैठा हुआ था तभी सरफराज अपने

 

एक साथी के साथ पहुंचा और पिस्तौल के बल पर कार से बाहर निकाला और मारपीट करने लगा बीचबचाव करने आई पत्नी छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की गई। सानिया के साथ जिसके बाद दोनों भागकर पुलिस को सूचना दी और अपनी जान बचाई। पति पत्नी दोनों ने यह भी बताया कि सरफराज पलामू के सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है और कई बार जेल जा चुका है वह पिस्टल लहराता हुआ तस्वीर सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया हुआ जिसे दिखाकर अपने परिवार और क्षेत्र के लोगों मे दहशत फैलता है। फिलहाल आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर घटना क्रम की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई