*राँची।* रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हटिया और फ्लाइंग टीम राँची ने संयुक्त अभियान चलाकर नशा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है।
आरपीएफ राँची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सोमवार को देर रात हटिया रेलवे स्टेशन पर की गई इस कार्रवाई में कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी बाजार में कीमत करीब 11,50,000 रुपये बताई जा रही है।
आरपीएफ टीम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गांजे को जब्त कर लिया और तस्करी में शामिल दोनों व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सौंप दिया।





