जमशेदपुर।* बिस्टुपुर स्थित निजी कंपनी जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में 12 लाख रुपये चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

*जमशेदपुर।* बिस्टुपुर स्थित निजी कंपनी जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में 12 लाख रुपये चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है

 

जांच में यह सामने आया कि चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कंपनी के ही एक कर्मचारी ने की थी। यह चोरी 1 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसी दौरान एक कर्मचारी पर शक गहराया।

 

ऑफिस की अलमारी से अचानक नकद रकम गायब होने पर कंपनी ने बिस्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब उससे कड़ी पूछताछ की, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी बताई जगहों से पुलिस ने 8 लाख 91 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। बाकी रकम के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment