झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में सुदूर गांव में ग्रामीणों तक पहुंच रहे संजीव सरदार

झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में सुदूर गांव में ग्रामीणों तक पहुंच रहे संजीव सरदार

गांव गांव में हेमंत सोरेन के विकास की झलक, जनता का एकतरफा रुझान झामुमो की ओर – संजीव सरदार

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में स्टार प्रचारकों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।

शुक्रवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान दोनों विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री सरदार ने कहा कि स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन ने जिस विकास यात्रा की नींव रखी थी, उसे उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में सुधार लाने का कार्य किया है।
ग्रामीणों में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गांव-गांव में झामुमो समर्थकों ने तीर-धनुष के निशान के पक्ष में नारे लगाकर समर्थन जताया।

संजीव और समीर की जोड़ी से ग्रामीणों में उत्साह

झामुमो के स्टार प्रचारक और पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार और बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर महंती ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया, इस दौरान दोनों विधायकों ने ग्रामीणों से घर घर जा कर मुलाकात की. दोनों चर्चित विधायकों को अपने गांव में देख ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. विधायकों ने 11 नवंबर को झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।