पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना सरकार में मंत्री, मांडर से मिली शुभकामनाएं
मांडर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं समर्पित कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आज तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। उनके इस नए दायित्व को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
नुरुल्लाह हबीब नदवी, सदर प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अजहरुद्दीन जी का राजनीति और समाज सेवा में योगदान प्रेरणादायक है, और मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने से देशहित में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।




