पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

झारखंड। चतरा जिले के सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर बाबा घाट के पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर मोनू कुमार गुप्ता (पिता श्रीरामचंद्र साव) वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी का रहने वाला है। उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा घाट के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाबा घाट के पास से ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। वहीं एक तस्कर फरार हो गया। तस्कर ब्राउन शुगर का सैंपल दिखाने आया था। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 342/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया। फरार तस्कर व इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वशिष्ठ नगर थाना में चार-पांच एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। छापामारी टीम में एसडीपीओ, थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक टीपू अंसारी, गौतम कुमार व कई जवान शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।