चीनी के निर्यात पर लगा बैन, संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LNR : केंद्र की मोदी सरकार ने चीनी निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर रॉ शुगर, व्हाइट शुगर और रिफाइंड शुगर के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा।
सरकार का कहना है कि घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि देश के अंदर पर्याप्त सप्लाई बनी रहे और आम लोगों को राहत मिल सके।
हालांकि, यूरोपीय संघ और अमेरिका को सीएक्सएल व टीआरक्यू कोटा के तहत होने वाले निर्यात, एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार-से-सरकार होने वाले निर्यात पर यह रोक लागू नहीं होगी। पहले से निर्यात प्रक्रिया में शामिल खेपों को भी छूट दी गई है।







