झारखंड में 187 अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, कई अहम पद खाली

झारखंड में 187 अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, कई अहम पद खाली

रांची : झारखंड में राज्य सेवा के कुल 187 अधिकारी अभी भी पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। इनमें राज्य पुलिस सेवा के 103 अधिकारी और राज्य प्रशासनिक service के 84 अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की लंबित पदस्थापना के कारण कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली पड़े हैं, जिससे सरकारी कार्यों के संचालन पर असर पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के 103 अधिकारियों में से 64 अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें इंस्पेक्टर से Dy.SP पद पर प्रोन्नति मिली है। वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से नियुक्त 39 पुलिस अधिकारी वर्ष 2022 से अब तक प्रशिक्षण प्रक्रिया में ही हैं और उन्हें अभी तक पदस्थापन नहीं मिला है।

इधर, राज्य प्रशासनिक सेवा के 84 अधिकारी तबादले के बाद नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा में हैं। हाल ही में हुए तबादलों के बाद राज्य के नौ जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC) के पद रिक्त हो गए हैं, जबकि सात अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के पद भी अब तक खाली पड़े हुए हैं।

प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि जल्द पदस्थापन नहीं होने से विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की गति प्रभावित हो सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई