गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में छह साल की एक मासूम बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची एवं आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, यह घटना बुधवार देर रात की है।
बच्ची को मेडिकल जांच के लिए गुरुवार को गिरिडीह भेजा जाएगा। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस के द्वारा पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।






