राँची में ‘ब्लॉसम मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं

राँची में ‘ब्लॉसम मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं
राँची, 19 अप्रैल 2026: राँची और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। लालपुर के डंगराटोली चौक स्थित वेस्टर्न मॉल में ‘ब्लॉसम – मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का आज भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह अत्याधुनिक अस्पताल मुख्य रूप से मातृत्व, शिशु एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित है, जहाँ मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी ।
इस गरिमामय उद्घाटन समारोह में झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्य श्री सी.पी. सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि राँची सदर अस्पताल के डीएमएस डॉ. बिमलेश कुमार सिंह जी ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर शहर के कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर इसके निदेशकों ने मरीजों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और दृष्टिकोण को साझा किया। अस्पताल की निदेशक डॉ. रुही श्रीवास्तव ने कहा कि उनका मुख्य प्रयास हर माँ और नवजात शिशु को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करना है। वहीं, निदेशक डॉ. राज नारायण साहू ने आश्वस्त किया कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सा के बेहतर तालमेल से मरीजों को विश्वसनीय और उत्कृष्ट उपचार सुनिश्चित किया जाएगा ।
मरीजों के समग्र अनुभव पर जोर देते हुए निदेशक डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि यह केंद्र मरीजों को समग्र और पूरी तरह से पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, निदेशक श्रीमती नीलम साहू ने इस बात पर बल दिया कि उनका लक्ष्य हर परिवार को यहाँ एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य अनुभव प्रदान करना है।
उल्लेखनीय है कि इस नवनिर्मित अस्पताल में मातृत्व देखभाल, बाल रोग और स्त्री रोग के साथ-साथ बांझपन एवं गर्भाधान की उन्नत सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त, यहाँ नवजात शिशुओं की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक एनआईसीयू (NICU) सहित कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं। इस आयोजन में ‘ब्लॉसम मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ की पूरी मेडिकल टीम-डॉ. विपुला वर्मा, डॉ. ब्यूटी बनर्जी, डॉ. ऋचा के. अग्रवाल, डॉ. तूलिका सिन्हा, डॉ. आभा और डॉ. जी. मोनिका भी उपस्थित थीं। इस अस्पताल के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही शहर में बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभउठाने एवं अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए कृपया 60058 10058 पर कॉल करें।

Leave a Comment