श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर, आदित्यपुर कमिटी द्वारा मेयर और उपमेयर को सम्मानित किया गया
आदित्यपुर 1 रिवर व्यू कॉलोनी, श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर संध्या 5 बजे से सुंदरकांड एवं भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया।
अतिथि स्वरूप उपस्थित नव निर्वाचित मेयर श्री संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर श्री अंकुर सिंह को मंदिर कमिटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नगीना सिंह द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर एवं कमिटी सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।
वहीं विहंगम योग के प्रचारक एवं मंदिर कमिटी के मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा ने अतिथियों को विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” भेंट किया।
मुकुंद पाण्डेय भजन मंडली के द्वारा सुंदरकांड एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले अनेकों भजन प्रस्तुत किए गए जिससे उपस्थित श्रोता लाभान्वित हुए।
मौके पर नगीना सिंह, नीरज मिश्रा, विहंगम योग के पुरोहित महावीर विद्यार्थी, देवेश कुमार, बबलू कुमार, अन्नू पाण्डेय, एस डी प्रसाद, एस के बर्मा, एम के सिंह, सतीश राय, करीम बख्श, राकेश सिन्हा, नवीन कुमार एवं विनोद वासन्य के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







