राँची
जमीन घोटाले के आरोपी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखण्ड एसीबी क टीम ने दिल्ली में छापेमारी की।यह छापेमारी भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के वसंत विहार स्थित आवास में की गई। छापेमारी सुबह के 4.00 बजे की गई।हालांकि स्निग्धा सिंह एसीबी के हाथ नहीं लगी। वह छापेमारी से कुछ देर पहले ही निकल गई। एसीबी के अधिकारी स्निग्धा सिंह के पुत्र सनत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।





