भूमि विवाद में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर।

भूमि विवाद में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

 

औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना अंतर्गत चरकांवा ऊपरडीह के बधार में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

 

*बीच-बचाव के दौरान हमला*

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बीच-बचाव करने गए थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घायल माहिद खान ने बताया कि हमलावरों ने उन पर गोली चलाई, जो उनके पैर में लगी। इसके साथ ही उनके सिर पर 50 से अधिक बार लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से प्रहार किया गया, जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई।

 

*पुलिस छावनी में बदला क्षेत्र, छापेमारी जारी*

 

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल माहिद खान को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के वरीय पदाधिकारी तत्काल घटनास्थल पर सदर एसडीएम संतन कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ 1 संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ 2 चंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी, रफीगंज थाना अध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस बल शामिल थी।

 

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई