झारक्राफ्ट द्वारा गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 (1–14 दिसंबर, 2025) में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जिलों के स्व–सहायता समूह, कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जा रही है।

पलाश मार्ट- (Stall No. 114)

इसी क्रम में पालाश मार्ट, स्टॉल संख्या 114 विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ गोविंदपुर, जमशेदपुर की स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए गए होममेड मशरूम कुकीज़ आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पूरी तरह से केमिकल–फ्री, बिना किसी अतिरिक्त रंग–सुगंध के बनाए गए ये कुकीज़ ₹80 – ₹100 की उचित मूल्य सीमा में उपलब्ध हैं।

डिजिटल इंडिया के तहत स्टॉल को डिजिटल पेमेंट सुविधा से भी सुसज्जित किया गया है, जिससे ग्राहकों को त्वरित और आसान खरीदारी का अनुभव प्राप्त हो रहा है।

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से एक्सपो में पहुँचकर स्वरोज़गार एवं स्थानीय हस्तशिल्प को सशक्त करने की अपील की है।

Leave a Comment