जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जन शिकायत निवारण दिवस में आए विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं/ सुझावों को सुना गया । इस दौरान नागरिकों ने दुकान आवंटन, राशन कार्ड में अपडेट, चाकापल की मांग, ध्वनि प्रदूषण, दुकान पर अवैध कब्जा, स्कूल फीस माफी, कोर्ट केस, भाईयों द्वारा जमीन हड़पने एवं प्रताड़ित किए जाने, जमीन विवाद, आवासीय सोसायटी में विवाद, सड़क अतिक्रमण, सरकारी भूमि अतिक्रमण, मइंयां सम्मान योजना का लाभ, श्मशान भूमि के संबंध में, जाहेरस्थान का अतिक्रमण, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, दिव्यांग सहायता लाभ, भरण पोषण सहायता, ई ट्राई साइकिल, लिकर लाइसेंस समेत जनहित एवं जनसमस्याओं के अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए । उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले पर निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।







