*झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह द्वारा पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगाए गए हथियारों के एक बड़े कंसाइनमेंट का पर्दाफाश किया है।*
इस खेप में कुल 13 ग्लॉक पिस्टल शामिल थे, जिनमें से पुलिस अब तक छह पिस्टल बरामद कर चुकी है। जबकि सात अभी भी गिरोह के अपराधियों के पास होने की आशंका है।
*राॅंची से बरामद किए गए दो ग्लॉक पिस्टल*
पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए छह ग्लॉक पिस्टल में से दो पिस्तौल राॅंची से, एक लातेहार से, एक पलामू से और दो अन्य पिस्तौल अन्य स्थानों से बरामद किए गए हैं।







