April 23, 2025

आज दिनांक 23.04.2025 (बुधवार) को स्थानीय होटल एशियन इन में ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के द्वारा सर्वप्रथम पहलगाम में हुए घटना की निंदा करते हुए गोलीबारी की घटना में मृत व्यक्तियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, घटना को पूर्ण रूप विभत्स एवं कायरतापूर्ण बताया गया।

मानगो फ्लाईओवर निर्माण में हो रही अनियमितता के विरुद्ध जद (यू) नेताओं की अगुवाई में स्थानीय लोगों और मानगो बाजार के दुकानदारों ने खोला मोर्चा. पायल सिनेमा रोड में फ्लाईओवर के गलत निर्माण पर जताई आपत्ति. तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया. डिजाइन सार्वजनिक करने की मांग की.

दिनांक: 22-04-2025 को अवैध शराब के चौर्य-व्यापार के विरुद्ध थाना: एम०जी०एम अंतर्गत RVS College के पास तुरियाबेड़ा – सिमुलडांगा मार्ग पर प्राप्त गुप्त के आधार पर छापेमारी कर एक छोटे मालवाहक वाहन (Ashoka Leyland, Model: Bada Dost ) से अवैध विदेशी शराब को दो ऑटोरिक्शा में लादते हुए पकड़ा गया ।