खूँटी। जिले के तपकारा थाना क्षेत्र के बाजार टांड गांव में मंगलवार की रात एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान 22 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव के बादल महतो की पत्नी थी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पूजा मंगलवार की शाम गांव के पास एक शादी समारोह में गई थी। वहां से खाना खाने के बाद वह घर लौटी थी। सुबह लोगों को पता चला कि उसने अपने घर में फांसी लगा ली है। हालांकि, इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा हैं। कुछ ग्रामीणों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया है।






