विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हाता-टाटा मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य शुरू

विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हाता-टाटा मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य शुरू

दुर्गा पूजा के बाद सड़क के संपूर्ण मरम्मतीकरण का कार्य शुरू hoga

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर पोटका विधायक संजिव सरदार के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने बुधवार से हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। लगातार बारिश से सड़क की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक के प्रयास से पूजा से पूर्व सड़क पर अस्थायी सुधार कार्य शुरू होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

विधायक ने लिया संज्ञान, विभाग को दिया तत्काल निर्देश

विदित हो कि हाता-टाटा मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। भारी बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे बन गए थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। इसको लेकर स्थानीय लोग लगातार आवाज उठा रहे थे। यहां तक कि शांति समिति की बैठक में भी इस समस्या को प्रमुखता से रखा गया था।
मामले की जानकारी मिलते ही विधायक संजीव सरदार ने इसे गंभीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग को तुरंत गड्ढे भरने का निर्देश दिया।

“दुर्गा पूजा के बाद सड़क की होगी विधिवत मरम्मत” : संजीव सरदार

कार्य की निगरानी कर रहे पथ निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल पूजा को देखते हुए गड्ढे भरने का कार्य कराया जा रहा है।
वहीं विधायक संजीव सरदार ने कहा, “हाता-टाटा मुख्य मार्ग की मरम्मत के लिए विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। दुर्गा पूजा के दौरान कार्य शुरू करने से यातायात बाधित होता, इसलिए फिलहाल गड्ढे भरे जा रहे हैं। पूजा समाप्त होते ही सड़क का संपूर्ण मरम्मत कार्य विधिवत रूप से शुरू करा दिया जाएगा।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण