मनरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई का आयोजन, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई समीक्षा

मनरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई का आयोजन, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई समीक्षा

जिला परिषद सभागार में मनरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान , जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखियागण, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 से संबंधित कुल 37 मुद्दों पर सुनवाई की गई। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यस्थल पर अनियमितताओं, भुगतान में देरी, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता तथा पारदर्शिता से संबंधित बिंदु उठाए गए। कार्य में लापरवाही एवं नियमों की अवहेलना करने वाले संबंधित पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक पर जुर्माना लगाया गया तथा चेतावनी दी गई। साथ ही भविष्य में कार्य निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की जवाबदेही तय करना, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा लाभुकों तक योजना का सही लाभ पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर के कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई होगी। मौके पर बीपीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण