स्मार्ट मिटर से रांची में 2 दिन में 10 हजार घरों की बिजली कटने से मचा हाहाकार

स्मार्ट मिटर से रांची में 2 दिन में 10 हजार घरों की बिजली कटने से मचा हाहाकार

रांची। के करीब 10 हजार व्यवसायिक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में बैलेंस शून्य हो गए हैं। इस कारण दो दिनों में इन प्रतिष्ठानों और दुकानों की बिजली कट जाएगी। इससे दुर्गा पूजा में दुकानों में अंधेरा रहेगा। जानकारी के अनुसार, सोमवार से स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर में व्यवसायिक उपभोक्ताओं के बकाया का डाटा अपलोड हुआ। पांच विद्युत प्रमंडल के स्मार्ट मीटर ने स्वत: अपडेट होकर बिजली काटनी शुरू कर दी है। सोमवार की रात में हजारों दुकानों की बिजली गुल हो गई। सेंट्रल डिविजन के तहत आने वाले मेन रोड, थड़पखना, चर्च रोड आदि इलाकों के 3316 और रांची पश्चिमी डिविजन के तहत आने वाले पिस्का मोड़, रातू रोड आदि इलाकों में 2500 प्रतिष्ठान और दुकानों की बिजली कट गई है। मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। दो से तीन घंटे बिजली कटने रहने की शिकायत उपभोक्ताओं ने जेबीवीएनएल से की तो उन्हें बताया गया कि उनके मीटर का बैलेंस शून्य हो गया है, इसलिए बिजली स्वत: कट गई है। एरिया बोर्ड की ओर से बताया गया कि काफी उपभोक्ताओं ने मीटर रिचार्ज किया, जिससे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। बचे उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने के लिए दो दिन रियायत देकर उनकी भी बिजली बहाल कर दी। दो दिन में रिचार्ज नहीं होता है तो बिजली कट जाएगी।
1. जिन व्यवसायिक उपभोक्ताओं का बैलेस निगेटिव हो गया है, वे मंगलवार तक एटीपी मशीन में जाकर ऑनलाइन माध्यम से और एसबीआई ई-पे के माध्यम से अविलंब भुगतान कर दें।

2. जेबीवीएनएल ने आग्रह किया है कि बकाया राशि जमा करते समय बकाया राशि के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त राशि अपने बैलेस में रिचार्ज कर लें।
3.जिन व्यवसायिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल में किसी तरह की समस्या है, वे जल्द ही अपने विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से मिलकर समस्या का निदान कर लें।

4. एरिया बोर्ड के अनुसार, समय रहते रिचार्ज या आवेदन नहीं देते हैं तो डेडलाइन खत्म होते ही लंबी अवधि के लिए आपकी बिजली काट दी जाएगी, तब एक साथ पूरा भुगतान करना होगा।

बड़े बकाएदार किस्त में जमा करने को क्या करें👇

जिन उपभोक्ताओं विशेषकर व्यवसायिक कंज्यूमर का यदि बकाया बड़ा है। मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। और बड़ी राशि एकमुश्त जमा करने में असमर्थ हैं, तो वे जल्द ही आवेदन के साथ नजदीक बिजली कार्यालय में जाकर कार्यपालक विद्युत अभियंता से मिले। उनके मार्गदर्शन में तैयार किस्त का नियमित भुगतान कर बिजली बहाल रख सकते हैं। एरिया बोर्ड की ओर से बताया गया कि कई उपभोक्ताओं का 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक बकाया है और उनकी सेक्युरिटी राशि तक लैप्स कर गई है। इस कारण से जेबीवीएनएल के नए सॉफ्टवेयर में डाटा अपलोड होने से लाइन विच्छेद स्वत: हो जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई