26 वीं अखिल भारतीय बाल नाट्य, लोक नृत्य, गीत,और बाध्य यंत्र,प्रतियोगिता 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक

 

जमशेदपुर: जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम, जमशेदपुर की  बैठक भालूबासा सेंटर, टाटा स्टील फाउंडेशन में संस्था के निर्देशक ए बाबू राव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी प्रतियोगिता हेतु सारी तैयारी की रूप रेखा तैयार की गई।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जयालक्ष्मी स्मृति बाल नाट्य महोत्सव के अंतर्गत 26 वीं अखिल भारतीय बाल नाट्य, लोक नृत्य, गीत और बाध्य यंत्र प्रतियोगिता 12 से 14 दिसंबर 2025 को स्थानीय माईकल जॉन प्रेक्षागृह, बिष्टुपुर में आयोजित होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम टाटा वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के निर्देशक ए बाबू राव ने बताया कि कार्यक्रम इस प्रकार होगा।

*नृत्य* प्रतियोगिता – 12 दिसंबर 2025 शाम 3.00 बजे से उद्घाटन सत्र

*नाट्य** प्रतियोगिता – 13  दिसंबर 2025 अपरान्ह 3.00 बजे से उद्घाटन सत्र।

*रंग* *जुलूस* और *नुक्कड़* *नाटक* – 14 दिसंबर 2025 सुबह 9 बजे से 10.45 बजे तक।

मेहंदी और रंगोली, कोलाज, प्रतियोगिता – 14 दिसंबर 2025 11 से 12 तक।
*वाद्य* *यंत्र* और *गीत* *प्रतियोगिता* 14 दिसंबर 3 बजे से 5 बजे तक।
*रंगारंग* *कार्यक्रम* , *सम्मान* *समारोह* और *पुरुस्कार* *वितरण* संध्या 5.30 से।
बैठक के अंत में श्री राव ने प्रेस प्रभारियों, विद्यालय और संस्था के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया इस कार्यक्रम में शामिल होकर बाल एवम युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने की कृपा करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई