आज से एक हफ्ते तक जमीन, फ्लैट की रजिस्ट्री व म्यूटेशन बंद

आज से एक हफ्ते तक जमीन, फ्लैट की रजिस्ट्री व म्यूटेशन बंद
रांची | झारखंड लैंड रिकॉर्ड एप झारभूमि के सभी डेटा झारखंड स्टेट डेटा सेंटर में ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे 19 से 25 सितंबर तक झारभूमि से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। ऐसे में जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री और अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन का काम बंद रहेगा। झारभूमि की वेबसाइट से सभी ऑनलाइन सेवा भी ठप रहेगा। इस दौरान न तो जमीन की लगान रसीद कटेगी और न ही ऑनलाइन म्यूटेशन होगा। आम लोग जमीन का खाता-खतियान भी ऑनलाइन नहीं निकाल सकेंगे। क्योंकि, सर्वर डाउन रहेगा।
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी जिलों के अपर समाहर्ता, जिला अवर निबंधक को पत्र भेजकर झारभूमि सर्वर डाउन होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 25 सितंबर तक राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होंने कहा है कि स्वःमोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन का नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई