ट्रेन रद्द रहेगी |
आदिवासी कुरमी समाज द्वारा रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस , आज दिनांक 20/09/2025 को रद्द रहेगी |
जमशेदपुर : 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत कुमार ने शनिवार को जमशेदपुर रेल एसपी का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कहा कि जमशेदपुर रेल मंडल को संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर रेल संपत्ति की चोरी, ट्रेनों में यात्रियों से छीना-झपटी और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे अपराधों पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अजीत कुमार ने कहा कि जीआरपी में जो काम अच्छे ढंग से हो रहे हैं, उन्हें और बेहतर किया जाएगा, जबकि कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। उनका उद्देश्य रेल पुलिस की छवि को और सशक्त करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च लक्ष्य है। इसके लिए रेल परिसरों और ट्रेनों में गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व अजीत कुमार रांची और धनबाद में सिटी एसपी रह चुके हैं। दोनों जिलों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठित आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसते हुए अपराध पर अंकुश लगाया। अब जमशेदपुर रेल मंडल में उनके अनुभव और सख्त रुख से अपराध नियंत्रण को लेकर आमलोगों में नई उम्मीदें जगी हैं।





