सरकारी कर्मियों का महासम्मेलन, रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने समेत 11 सूत्री मांगों के साथ होंगे एकजुट

रांची : राज्य सरकार के कर्मचारियों का महाजुटान रांची में शनिवार 20 सितंबर को होगा. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इम्पाई फेडरेशन यानी झारोटेफ के बैनर तले जिला स्कूल मैदान में आयोजित कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन में सेवानिवृत्त की उम्र सीमा 62 वर्ष करने सहित 11 सूत्री मांग सरकार से की जाएगी.

इस महाजुटान में राज्यभर से करीब 30 हजार से अधिक सरकारी कर्मी शामिल होंगे और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे. झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन की तैयारी पूरी होने की जानकारी देते हुए कहा कि हमलोग उन्हीं मांगों को लेकर चलते हैं, जिससे सभी कर्मचारी प्रभावित होते हैं.
इसमें सबसे प्रमुख मांग सेवानिवृत्त 60 साल के स्थान पर 62 साल करने के अलावे शिक्षा विभाग के शिक्षकों के एमएससीपी शामिल है. उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन के जरिए 11 सूत्री मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई