कुड़मी समाज के आंदोलन ने रोके ट्रेनों के पहिए,

कुड़मी समाज के आंदोलन के दौरान जगह जगह रेलवे ट्रैक पर उतर कर रेल का चक्का जाम करने रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई है। राजधानी एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनों के पहिए अलग अलग स्टेशन पर थम गए हैं।

दुरंतो और कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। मार्ग परिवर्तन के कारण कई ट्रेनें धनबाद नहीं आएंगी। उन्हें गया से तिलैया, नवादा, लखीसराय, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होकर चलाया जाएगा।

Leave a Comment