घाटशिला उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रणनीतिक बैठक, विजय सुनिश्चित करने का लिया संकल्प”

घाटशिला उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रणनीतिक बैठक, विजय सुनिश्चित करने का लिया संकल्प”

आज रांची स्थित मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत सोरेन जी के आवास पर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में केंद्रीय महासचिव माननीय विनोद पांडे,*बहरागोड़ा विधायक माननीय समीर कुमार महंती, पोटका विधायक माननीय संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक माननीय मंगल कालिंदी, पूर्व घाटशिला विधायक माननीय लक्ष्मण टुडू, तथा स्व. रामदास सोरेन जी के सुपुत्र माननीय श्री सोमेश चन्द्र सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपचुनाव को गंभीरता विचार विमर्श किया गया।
बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति बनाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इस चुनाव में विरोधी दल को हराना है, तो दोगुनी मेहनत करनी होगी। विशेष रूप से, हर मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचाने की ठोस व्यवस्था पर जोर दिया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन जी ने कहा कि –

“इस उपचुनाव में झा.मु.मो. प्रत्याशी की जीत ही स्व. रामदास सोरेन जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

अंत में, उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक स्वर में हर संभव कोशिश और मेहनत कर पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रमुख बागराय मार्डी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सागन पूर्ति, पूर्व जिला युवा उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष श्री प्रधान सोरेन, घाटशिला प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, गुड़बंदा प्रखण्ड अध्यक्ष सुराय टुडू, धालभूमगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई