दिनांक 18 सितंबर,घाटशिला राजस्टेट में अखिल भारतीय शिक्षक संघ (मुसाबनी इकाई) के 25वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 18 सितंबर,घाटशिला राजस्टेट में अखिल भारतीय शिक्षक संघ (मुसाबनी इकाई) के 25वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए माननीय श्री सोमेश चन्द्र सोरेन जी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामदास सोरेन जी (पूर्व विधायक सह पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री) को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। शिक्षकों ने उन्हें एक नेकदिल जनप्रतिनिधि और सदैव शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में कार्य करने वाले सच्चे मार्गदर्शक के रूप में याद किया।

वक्ताओं ने गुरु और शिक्षा की महत्ता को अलग-अलग दृष्टिकोण से रखा—

काजल डॉन ने कहा, “शिक्षक वह शक्ति हैं जो समाज को दिशा देते हैं।”

दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा, “गुरु वह दीप हैं जो अंधकार में प्रकाश फैलाते हैं।”

कान्हु सामंत ने स्मरण दिलाया कि “बिना चाणक्य के चंद्रगुप्त अधूरे थे।”

वहीं सोमेश चन्द्र सोरेन जी ने गुरु की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा – “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर। बिना गुरु जीवन कभी पूर्ण नहीं हो सकता।”
इस अवसर पर स्व. रामदास सोरेन जी के योगदान को भी याद किया गया, श्री सोमेश चन्द्र सोरेन जी ने कहा कि
उनके प्रयास से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में—
•डिग्री कॉलेज, मुसाबनी
•इंजीनियरिंग कॉलेज, मुसाबनी
•पंडित रघुनाथ जनजाति विश्वविद्यालय, हैंडलजूड़ी
•घाटशिला कॉलेज पुनर्वास
जैसी संस्थाओं की स्थापना हुई, जिसकी लागत 1000 करोड़ से अधिक रही।
यह गौरव की बात है कि जनजातीय विश्वविद्यालय देश का दूसरा विश्वविद्यालय स्थापित हुआ ।
उनके मंत्रित्वकाल में—

•राज्यभर में सबसे अधिक बच्चों को स्कॉलरशिप मिली,

•गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शुरुआत हुई,

•तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की पहल की गई।

उनका सपना था कि घाटशिला एजुकेशन हब बने।
यह आयोजन न केवल शिक्षक संघ की 25 वर्षों की यात्रा का उत्सव था, बल्कि यह भी संदेश देता है कि शिक्षा ही समाज की असली धरोहर है और गुरु उसके शिल्पकार।

इस कार्यक्रम में कान्हु सामंत,काजल डॉन, दुर्गा चरण मुर्मू, अम्पा हेंब्रम, वकील हेंब्रम,घाटशिला पंचायत के मुखिया प्रफुल्ल चंद हांसदा,हीरा सिंह,आनंद गोयल,मोहलीसोल मुखिया विक्रम टुडू,सुशील मार्डी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे शिक्षक संघ मुसाबनी इकाई के राज कुमार रौशन, बासित मार्डी, सुजीत करण, विवेकानंद दास, प्रदीप कुमार महतो, अमिताभ साहा, गंगाधर महतो,तपन चन्द्र, सुरेन्द्र प्रसाद, संजय दास, तनुश्री पॉल, रिंकू दास, एंथोनिमा विश्वास समेत सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई