जमीन कारोबारी RSS स्वयं सेवक और बिल्डर्स से पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई है.

रांची : राजेश बिल्डर जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रांतीय संयोजक है उनसे एक सितंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा पत्र भेजा गया. पत्र पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम से था. जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई. यह भी कहा गया है कि पांच दिन के भीतर रकम उन्हें नहीं दिया गया तो उन्हें और उनके परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा. व्हाट्सएप में भेजे गए पत्र के बाद बिल्डर अरगोड़ा थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. व्हाट्सएप नंबर के बारे में पुलिस जानकारी इकट्ठा करने के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है.

उसके बाद खेलगांव के जमीन कारोबारी से भी 50 लाख की मांगी रंगदारी वहीं, दूसरे मामले में खेलगांव के रहने वाले जमीन कारोबारी दीपक कुमार से पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है. मामले को लेकर जमीन कारोबारी के द्वारा खेलगांव ओपी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई