जमशेदपुर : आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) गणपति मंदिर परिसर में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व आठवा दिन सुबह श्याम सुन्दर राव पत्नी सुनीता के मेजबान से अभिषेक के पश्चात गणपति हवन का आयोजन किया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन को दूर्वा, केले,नारियल, मोदक एवं मोतीचूर के लड्डुओं का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.फिर शाम को गणेश जी को 501 फूलो से मन्त्र उच्चारण कर पुरे विधि विधान के साथ तेलुगु रीति रिवाज के साथ पूजन किया गया,
बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री गणपति के चरणों में शीश नवाकर गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किये . फिर महाआरती के बाद संपन्न हुआ.इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, पूरे दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा.इस मौके पर अध्यक्ष राजशेखर राव, महासचिव के राम मोहन राव,जी श्रीनिवास, बी यस यन मूर्ति, श्याम सूंदर राव, भाष्कर राव, नारायण राव, प्रसाद राव, अप्पा राव, पदमा, संगीता रवि, राजा शेखर राव, आदि लोग शामिल थे,
पूजन-अनुष्ठान पोरुहित अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.






