गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के बालिजुड़ी गांव के पास सोमवार की देर शाम एक जंगली हाथी के हमले से सरोज पाल 36 की मौत हो गई है.

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के बालिजुड़ी गांव के पास सोमवार की देर शाम एक जंगली हाथी के हमले से सरोज पाल 36 की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना स्वर्णरखा नदी किनारे हुई है. हाथी के हमले से हुई युवक की मौत से जहां ग्रामीण दहशत में हैं. वहीं वन विभाग के पदाधिकारी के प्रति आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई दिनों से एक हाथी क्षेत्र में विचरण कर काफी उपद्रव मचाएं हुए हैं और वन कर्मी हाथी को गांव से दूर सुरक्षित स्थान तक ले जाने में नाकाम साबित हो रहे हैं. लोगों ने कहा कि हाथी दिनभर जंगल में रहता है और शाम ढलते ही भोजन की तलाश में गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव करता है. हाथी के भय से ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई