कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड: पुलिस दबाव में अमन राजा ने अदालत में किया सरेंडर
रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक में 10 अगस्त 2025 को कुरकुरे उर्फ साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक पुलिस तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी जारी थी।
इसी क्रम में पुलिस के लगातार दबाव और छापामारी के कारण रविवार (24 अगस्त) को अमन राजा (काना तबरेज का भाई, पिता- परवेज, निवासी- लिटिल गार्डेन के पास, हिंदपीढ़ी, थाना- हिंदपीढ़ी) ने सिविल कोर्ट, राँची में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापामारी अभियान चला रही है और जल्द ही बाकी अभियुक्तों को भी कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।






