Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे.
इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर असल में हत्या है. अगर राज्य सरकार और सीएम हेमंत सोरेन को लगता है कि कुछ भी गलत नहीं है, तो उन्हें बिना समय गंवाए सीबीआई जांच की मंजूरी दे देनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो यह समझा जाएगा कि सरकार इस घटना में शामिल है.






