शिबू सोरेन (गुरूजी ) के निधन पर सोमवार और मंगलवार सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

रांचीः दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने 4 अगस्त से 6 अगस्त तक 03 दिन राजकीय शोक मनाने का फैसला लिया है.
इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी तरह का राजकीय समारोह आयोजित नहीं होगा. साथ ही 4 अगस्त और 5 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. साथ अन्य सरकारी आयोजन नहीं किए जाएंगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।