शिबू सोरेन के निधन पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का पोस्ट,कर कहा आज मैं शून्य हो गया हूं’, राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है. उन्होंने 81 साल की उम्र में सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे आदिवासी समाज के बड़े नेता थे. उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख जाहिर करते हुए कहा उन्होंने कहा कि आज मैं शून्य हो गया हूं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने शिबू सोरेन के निधन को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति बताया है. उन्होंने आदिवासी अस्मिता और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया. जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा, उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया. मैं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार के अन्य सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.
शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने शिबू सोरेन को एक ज़मीनी नेता बताते हुए लिखा कि उन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ. वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे. उनके निधन से दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात भी की और संवेदना व्यक्त की.

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।