टाटानगर रेलवे स्टेशन एनीमिया जांच शिविर आयोजित, 35 प्रतिशत लोग मिले एनेमिक
जमशेदपुर।
टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार को रेल कर्मचारियों और यात्रियों के लिए एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, श्रीमद राजचंद हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से एनीमिया (खून की कमी) की जांच शिविर लगा। टाटानगर के एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल ने शिविर का उद्घाटन किया।
210 से अधिक लोगों की जांच की गई, इसमे 35% लोग एनीमिक पाए गए। कुल 72 लोग एनीमिया पीड़ित मिले। इन सभी को तीन महीने की मुफ्त दवाइयाँ दी गई।
एनीमिया एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे थकान, कमजोरी और अन्य जटिलताएँ हो सकती हैं। समय रहते जांच कराने से इसे पहचाना जा सकता है और उचित इलाज द्वारा नियंत्रण में लाया जा सकता है। महिलाओं और बच्चों में यह समस्या अधिक पाई जाती है, इसलिए इसकी जल्दी पहचान बहुत जरूरी है। रोटरी क्लब आॅफ जमशेदपुर वेस्ट के अशोक झा ए कहा कि अगर कोई संस्थान या समुदाय जो आर्थिक रूप से एनीमिया का टेस्ट कराने का इच्छुक है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकता है






