सम्पादक महोदय जमशेदपुर
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मिडिया, सर्वसम्मानिय पत्रकार बंधुगण ।
विषय- दलमा के प्राचीन शिवमंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं पर सावन मास मे लगने वाला शुल्क अविलंब निरस्त हो – विश्व हिन्दू परिषद
सावन मास में दलमा पहाड स्थित प्राचीन शिवमंदिर में प्रत्येक वर्ष दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से पहली बार एंट्री फीस लिये जाने का मामला सामने आने से हिन्दू समाज के श्रद्धालुओं मे रोष है और विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह ने इसे मुगल फरमान की तरह बताकर जजिया कर पुनः लागू करने का आदेश बताया है जो सनातन विरोधी है , सावन मास के पवित्र माह मे केंद्र और कई राज्य सरकार श्रद्धालुओं के लिए ज्यादा से ज्यादा निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराती है पर यहां ठीक इसके विपरीत शिवभक्तों पर शुल्क लगाना किसी भी प्रकार से उचित नही है, विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की टीम जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी की अध्यक्षता मे प्रभागीय वन विभाग (DFO) अधिकारी से उनके कार्यलय में भेंट कर कडा विरोध दर्ज कराते हुए अपनी मांग को रखा , DFO से वार्ता के क्रम में विहिप की टीम को यह जानकारी दी गयी कि दलमा के प्राचीन शिवमंदिर में सावन मास मे दर्शन करने को लेकर शुल्क लगाने का आदेश राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया है जिसको लेकर विहिप ने DFO से सरकारी आदेश से जुडी जानकारी की काॅपी मांगी पर किसी भी तरह की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई और जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर कुछ समय मांगा , विहिप की टीम ने इसे स्वीकार करते हुए इसे DFO से जल्द उपलब्ध कराने और जल्द से जल्द श्रद्धालुओं के हित में शुल्क हटाने की अपनी मांग रखी , शुल्क नहीं हटने पर विहिप आगे भी अपना विरोध जारी रखते हुए राज्य सरकार तक यह लडाई जारी रखेगी , क्योंकि बार बार हिंदू पर्वों मे किसी भी तरह का दखलअंदाजी विश्व हिन्दू परिषद हिंदू समाज के हित में कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, मौके पर विहिप के सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह,जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, उपाध्यक्ष गोपीराव, सविता सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, सोनारी प्रखंड से संतोष वर्मा , राजेश ठाकुर, आदित्य वर्मा, ओम , हिंदूपीठ के महासचिव दिलजय बोस जी, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह संग अन्य कई विहिप के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
कृपया इसे प्रकाशित कर अनुग्रहित करे






