All India bank employees union के आह्वान पर घोषित आज का हड़ताल केनरा बैंक RO जमशेदपुर के अन्तर्गत कामरेड पंकज सिंह के नेतृत्व मे साथी मनोज मिश्रा मुकेश झा संजीव सिंह एवं तमाम साथी के प्रयास से शत प्रतिशत सफल रहा। इस हड़ताल मे देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र और संगठन के करोड़ो मजदूर शामिल हुए। इस हड़ताल में एटक, सीटू, ऐक्टू, इंटक, बेफी, AIBEA, AIBOC समेत सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, छात्र-युवा संगठनों और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
ट्रेड यूनियनों की 17 सूत्री मांगों में शामिल है — रिटेल सेक्टर में 100% एफडीआई को वापस लेना, ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण, छोटे व्यापारियों और पारंपरिक सेवा प्रदाताओं को संरक्षण, और जीएसटी प्रणाली में सुधार।
हड़ताल सिर्फ श्रमिकों की मांगों तक सीमित नहीं थी, बल्कि देश के उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े छोटे उद्यमियों, व्यापारियों, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लाखों लोगों के अस्तित्व से जुड़ी थी, जिन्हें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने गंभीर संकट में डाल दिया है।






