आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय अधिकारी कामरेड शिवजी शर्मा चाचा जी एवं कामरेड अजय कुमार सिंह जी के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने हुआ इस अवसर पर कामरेड जवाहर प्रसाद भी मौजूद रहे इसके अलावा टाटा ब्रांच वन एवं ब्रांच-2 के सभी अधिकारी मौजूद रहे.
धरना प्रदर्शन का आयोजन होने के बाद बारिश शुरू हुआ इसके बावजूद लोगों में जोश और उमंग और मेंस यूनियन के प्रति जुराब को बारिश भी हौसला कम नहीं कर पाया,
सैकड़ो की संख्या रेल कर्मचारी धरना प्रदर्शन में भाग लिए,
चाचा जी के ओजस्वी और तेजस्वी भाषण ने सभी रेल कर्मचारियों का दिल जीत लिया और सभी ने मिलकर एक साथ आवाज देकर चाचा जी एवं अजय भैया के नेतृत्व को साथ देने का वादा किया और विकट परिस्थिति में मेंस यूनियन को आगे ले जाने के लिए सब ने संकल्प लिया…
आज का धरना प्रदर्शन बहुत ही सफल प्रभावशाली और रेल कर्मचारियों के हित में बहुत बड़ा उठाया गया कदम माना जा रहा है…
हम सभी रेल कर्मचारियों को चाचा जी के कुशल नेतृत्व और अभूतपूर्व क्षमता पर पूर्ण विश्वास है और हम सभी आशा करते हैं कि आगे भी इसी तरह प्रभावशाली कार्यक्रम चला रहेगा..
आज धरना प्रदर्शन का मुख्य बिंदु निम्नलिखित था…
(1) प्राइवेटाइजेशन को रोकना
(2) जल्द से जल्द OT ,HRA और सभी बकाया का भुगतान जल्द से जल्द करवाना
(3)PWay ,Running स्टाफ को ड्यूटी फिक्स करना..
(4) ट्रांसफर पॉलिसी को सरल बनाना
(5) रेगुलर ट्रांसफर सुचारू ढंग से लागू करवाना
(6) मजदूरों का हक दिलाना
(7) शिक्षा नीति पर फोकस
(8) क्वार्टर की जर्जर व्यवस्था में सुधार एवं नए क्वार्टर का निर्माण करवाना
(9) रेलवे की वैकेंसी रेगुलर निकालना एवं GDCE कोटा के तहत प्रमोशन दिलवाना
(10) खेलकूद एवं फिटनेस के लिए रेल द्वारा प्रदत्त सुविधा बहाल करवाना
(11) HRA पॉलिसी को सरल बनाना
इसके अलावा बहुत सारे बिंदुओं पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से विचार प्रकट किया गया और भविष्य में रेल प्रशासन के ऊपर दबाव देकर इसे लागू करवाया जाएगा…
आज के सफल आयोजन के लिए कामरेड शिवजी शर्मा चाचा कामरेड अजय कुमार सिंह भैया एवं कॉमरेड जवाहर लाल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद..
एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है और यही मेंस यूनियन की पहचान है, आगे भी इसी प्रकार कार्यक्रम चलता रहेगा ऐसा पूर्ण विश्वास है…..






