जद (यू) मानगो थाना समिति ने क्षेत्र में संपर्क– समस्या– समाधान अभियान के तहत भ्रमण किया. जनसमस्याओं का अवलोकन किया .

जद (यू) मानगो थाना समिति ने क्षेत्र में संपर्क– समस्या– समाधान अभियान के तहत भ्रमण किया. जनसमस्याओं का अवलोकन किया .

जमशेदपुर। जनता दल (यू) मानगों थाना क्षेत्र समिति के अध्यक्ष लालू गौड़ के नेतृत्व मे मानगो के बालेश्वर पथ, मून सिटी सहित अन्य आस पास के इलाकों में व्यापक संपर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया गया. इस अभियान में मुख्य रूप से जद (यू) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जिला समिति के कई पदाधिकारी शामिल हुए.

जद (यू) नेताओं ने भारी वर्षा के बाद मानगों थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरोक्त इलाकों का भ्रमण कर वहां के स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया और उनके इलाके की समस्याओं से रूबरू हुए.

संवाद के क्रम में मुख्य समस्या के रूप में बड़े नालों की सफाई न होने की बात सामने आई. भारी वर्षा के बाद भी नालों में कचड़ा का अंबार लगा हुआ है.

क्षेत्र में दूसरी मुख्य समस्या पेयजल आपूर्ति के सप्लाई में प्रेशर नहीं होना के कारण पर्याप्त जलापूर्ति न होना बताया गया. इसके अलावे सड़को के निर्माण, गली मोहल्लों की सफाई, नई नाली निर्माण, स्ट्रीट लाईट मरम्मत एवं नई लाइट का अधिष्ठापन सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की गई.

जद (यू) नेताओं ने स्थानीय लोगों को विश्वास दिलाया कि सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान हो इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर वार्ता किया जाएगा.

इस अवसर पर जद(यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, बिनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, जिला कोषाध्‍यक्ष संजीव सिंह, ममता सिंह, सुस्मिता सरकार, दीपक गौड़, नीरज कुमार, अन्य मौजूद रहे.

Leave a Comment