400 योग प्रेमियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में किया योग

400 योग प्रेमियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में किया योग
सब हेड……………….
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में योग दिवस मनाया गया। यह पहला अवसर था, जब श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सामूहिक तौर पर लोगों ने योग किया हो। लगभग 400 योग प्रेमियों ने यहां आकर योगाभ्यास किया। योग शिक्षक नवीन चौरसिया ने सभी को योग कराया। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोगों ने शनिवार को विश्व योग दिवस के मौके पर योग किया।
इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि योग भारत की पौराणिक पद्धति है जिससे हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इस बार योग दिवस का थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य और योग रखा गया है। महर्षि पतंजलि और गुरु गोरखनाथ ने योग को व्यावहारिक आयाम दिया। शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा इन सभी को एक सूत्र में पिरोने का नाम ही योग है। योग के साथ यह भी एक जागृति आ रही है कि हम क्या खाएं, क्या न खाएं और खाएं तो कैसे खाएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल में हुई बैठक, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित एवं पारदर्शी तरीके से पदस्थापन किया गया है