11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हुए शामिल, कहा – निरोग रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हुए शामिल, कहा – निरोग रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें
—————————————

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खासमहल में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त ने अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे योग प्रशिक्षकों द्वारा कराई गई सामूहिक योग क्रियाओं के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा, योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अपनाकर हम एक निरोग और सशक्त समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा इसे परिवार और समाज में भी बढ़ावा दें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि योग को लेकर जनजागरूकता समय की मांग है और इसके सतत अभ्यास से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां कराई गईं और उनके लाभों की जानकारी दी गई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में भी सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को योग के लाभों से अवगत कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल में हुई बैठक, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित एवं पारदर्शी तरीके से पदस्थापन किया गया है