चांडिल। चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ामटांड़ चौक के पास शुक्रवार को एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई।

चांडिल। चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ामटांड़ चौक के पास शुक्रवार को एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई।

देखते पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक को जलता देख बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल चौका थाना पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन केबिन में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक में लदा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई