राँची। झारखण्ड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को राँची ACB की विशेष अदालत में पेश किया गया।
सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर राँची लाया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद सिद्धार्थ को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था।






