झारखण्ड में मंगलवार सुबह से ही सूबे के लगभग हर जिले में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई,

राँची। झारखण्ड में मंगलवार सुबह से ही सूबे के लगभग हर जिले में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ठंडी हवाओं और तेज बारिश ने पूरे राज्य का मौसम खुशनुमा बना दिया है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार यह झारखण्ड में मानसून की आधिकारिक शुरुआत मानी जा रही है। राँची, गुमला और हजारीबाग जिलों में पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जहां तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई