मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर 2 से 3 बजे के बाद मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। शाम के समय मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज आंधी और वज्रपात का भी खतरा है। मौसम विभाग ने साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, राँची, खूँटी, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला और पाकुड़ जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई है।






