परसुडीह थाना अंतर्गत लोको कॉलोनी स्थित कुएं में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में व्यक्ति का शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई। मृतक की उम्र 40 साल बताई जा रही है। शव दो दिन पुराना दिख रहा है। फिलहाल पुलिस आस पास के थाना क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी हासिल पर मृतक की पहचान कर रही है।






